फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दिल्ली में बस से कुचलकर गांव हतरा के बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर। दिल्ली में सीएनजी भरवाने के लिए रुकी बस ढाल पर अचानक चल पड़ी। बस से दबकर गांव हतरा के अनवार खां (65) की मौत हो गई। घटना दिल्ली के सईद नगर सीएनजी पंप की है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार को अनवर खां दिल्ली से अपनी दवा लेकर बस से घर लौट रहे थे। बस को सीएनजी भरवाने के लिए यहां रोका गया था। उसी समय अनवार खां बस से उतरकर पीछे की ओर खड़े हो गए। ढलान हाेने के कारण बस अचानक पीछे की ओर चल पड़ी। इसी दौरान वह बस के पहिये के नीचे आ गए। पहियों से कुचलकर मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। दिल्ली पुलिस की सूचना पर परिजन दिल्ली से शव गांव हतरा ले आए और दफना दिया। संवाद


चलती बस से उतरने पर वृद्ध घायल

जरीफनगर। दहगवां स्टैंड पर बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव रिसौली निवासी पन्नालाल (60) अपनी पुत्री की ससुराल दिहौरा गांव आए थे। वापस जाने के लिए वह दहगवां स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे थे कि एक रोडवेज बस आई तो उस पर चढ़ गए, लेकिन कंडेक्टर ने बताया कि बस उझानी होकर नहीं जाएगी। इस पर वह चलती बस से उतर पड़े। गिर जाने से उनका पैर बस के पहिये से कुचल गया। वृद्ध को एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया। जहां बस स्टाफ और घायल के परिजनों के बीच समझौता हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें