फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बंदरों के हमले में बुजुर्ग की छत से गिरकर मौत

विज्ञापन
लतीफखान। फाइल फोटो
विज्ञापन
उसहैत। थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर नगला में बंदरों के हमले से हड़बड़ाए बुजुर्ग लतीफ खान (72) छत से गिर गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सोमवार की शाम लतीफ खान अपने घर की छत पर रखी पानी की टंकी की सफाई कर रहे थे। तभी बंदरों का झुंड वहां से गुजरा। बचने के लिए उन्होंने छत पर ही छिपकर खुद को बचाने का प्रयास किया, लेकिन बंदरों ने हमला बोल दिया। वह छत से उतरने के लिए दौड़े। हड़बड़ाहट में सीधे नीचे गिर गए। गिरने के कारण उनके सिर में गहरी चोट आ गई। परिजन उनको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उसहैत लेकर जाते उससे पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजन ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बंदरों के हमले की यह पहली घटना नहीं है, पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। ग्राम प्रधान हुमा बी ने कई बार अधिकारियों से बंदरों को पकड़वाने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें