जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में मंगलवार को भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज में कैडेट ट्रॉयल पूरा हो गया। ट्रॉयल के दौरान आठ खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने को स्थान पक्का कर लिया। प्रतियोगिता बिजनौर में 1 अक्तूबर से शुरू होगी।
कॉलेज परिसर में खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता की देखरेख में दोपहर में शुरू हुई। बालक और बालिका वर्ग की टीम में शामिल होने के लिए दो दर्जन से अधिक बालक और बालिकाओं ने हिस्सा लिया। बालिका वर्ग में 33 से 37 किलोग्राम वजन में श्वेता, 44 से 47 किलोग्राम वजन में रूसल, 47 से 51 किलोग्राम वजन में नेहा बी और 51 से 55 किलोग्राम वजन में प्रगित शाक्य को स्थान मिला।
कैडेट बालक वर्ग में 41 से 45 किलोग्राम वजन में दीपक यदुवंशी, 45 से 49 किलोग्राम वजन में हर्षित चंद्रा, 53 से 57 किलोग्राम वजन में अक्षय कुमार और 61 से 65 किलोग्राम वजन में मानस भारद्वाज का चयन किया गया। कोच अजयपाल सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के नियमों से भी अवगत करा दिया गया है। बिजनौर में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 21 से 23 अक्तूबर तक चलेगी। कायक्रम संयोजिका प्रियंका गुप्ता ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।