फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गड्ढे में ई-रिक्शा पलटने से आठ लोग घायल

विज्ञापन
सड़क चौड़ीकरण को खुदा पड़ा फुटपाथ,  यहां पलटते हैं वाहन। संवाद
विज्ञापन
उझानी। घर लौट रहे लोगों का ई-रिक्शा फुटपाथ के गड्ढे में गिरकर पलट गया। हादसे में बालक समेत आठ लोग घायल हो गए। हादसा बुधवार रात करीब नौ बजे मुख्य बाजार में गोशाला मोड़ के पास हुआ।
विज्ञापन

गांव देवरमई पूर्वी निवासी दो परिवार उत्तराखंड के चंपावत जिले में पूर्णागिरि माता के दर्शन करने गए थे। वहां से रोडवेज बस से लौटे तो बुधवार रात कल्याण सिंह चौक के पास उतरे। गांव जाने के लिए उन्होंने ई-रिक्शा बुक किया। गोशाला मोड़ के पास पहिया फुटपाथ के गड्ढे में जाते ही ई-रिक्शा पलट गया। सभी आठों सवार उससे दब गए। शोर मचाने पर पड़ोस के दुकानदार भी आ गए। उन्होंने ई-रिक्शा हटाकर सभी को बाहर निकाला और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा दिया।
हादसे में घायल विजय कुमारी (40) पत्नी भूपेंद्र सिंह, रवेंद्र (17) पुत्र भूरे, कमला देवी (45) पत्नी भूरे, राजेंद्र (48), उनकी पत्नी मनोरमा देवी (46), आठ साल का बेटा शिवा और हिमांशु (15) का प्राथमिक उपचार कराया गया। गंभीर रूप से घायल शिवा को प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि सड़क चौड़ीकरण के लिए फुटपाथ पांच-छह महीना पहले खोदकर छोड़ दिया गया है। कुछेक स्थानों पर बालू मिश्रित कंकरीट डाल दी गई है, लेकिन अधिकांश फुटपाथ खुदा पड़ा है। पहले भी हादसे हो चुके हैं। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की ओर से भी लोगों की दिक्कतों पर गौर नहीं किया जा रहा है।

बाइक की टक्कर से दुकानदार लहूलुहान
उझानी में गंजशहीदा मोहल्ला निवासी आले हसन पुत्र अल्लाबख्श अपनी दुकान बंद कर रात करीब नौ बजे घर लौट रहे थे। उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में घायल दुकानदार के बेटे साबिर हुसैन ने बाइक सवार किलाखेड़ा मोहल्ला निवासी निशांत गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें