फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पैसे के विवाद में मारपीट व हवाई फायरिंग करने वालों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सदर कोतवाली के ऊपर पारा मोहल्ले में स्थित मूसा टी-स्टॉल पर पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच बीते दिनों जमकर मारपीट हुई। इस दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने तमंचे से हवाई फायर भी किए, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यह घटना तीन मई 2026 की रात करीब साढ़े आठ बजे हुई। प्रथम पक्ष में आतिफ, सायान उर्फ सानू, शालू और तीन-चार अन्य अज्ञात व्यक्ति शामिल थे। दूसरे पक्ष में फरहान, कासिफ उर्फ मन्नू खान और पांच-छह अन्य अज्ञात व्यक्ति मौजूद थे। दोनों पक्ष टी-स्टॉल पर इकट्ठा हुए थे और उनके बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद जल्द ही गाली-गलौज और मारपीट में बदल गया। इसी दौरान, दोनों पक्षों में से कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने तमंचे से हवाई फायर किए। हवाई फायरिंग से बदायूं-उझानी मार्ग पर आवाजाही कर रहे लोगों में दहशत फैल गई। उपनिरीक्षक राजू राणा अपने हमराही कांस्टेबल आविष्कार उज्जवल और कांस्टेबल सुमित सिवाच के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही दोनों पक्षों के सभी आरोपी वहां से भाग गए। उपनिरीक्षक राजू राणा की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें