फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आठ माह पहले मेंथा फैक्टरी में आग से दहल गया था पूरा इलाका

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। करीब एक दशक पहले स्थापित मेंथा फैक्टरी में 21 मई- 2025 की शाम भीषण अग्निकांड हुआ था। तेज आंधी के दौरान ब्यालर और चिमनी गिरने से परिसर में आग लगी तो उसे पूरी तरह बुझाने में करीब तीन सप्ताह लगे थे। कर्मचारी मुनेंद्र यादव की जिंदा जल जाने से जान चली गई थी।
विज्ञापन

उस वक्त हादसा जिस समय हुआ, तब परिसर में 50 से अधिक कर्मचारी भी काम रहे थे। दो- तीन कर्मचारी झुलस भी गए, लेकिन लापता कर्मचारी मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव बिचोला निवासी मुनेंद्र यादव का कई दिनों तक सुराग नहीं लगा। मुनेंद्र के साथ उनके भाई पुष्पेंद्र भी ड्यूरी पर थे। उन्होंने दावा किया था कि मुनेंद्र के ऊपर चिमनी गिर पड़ी, जिससे वह भाग कर नहीं निकल पाया। मुनेंद्र की अस्थियां और घड़ी हादसे के 18 दिन बाद ड्रमों के बीच में मिली थी। घड़ी देखकर ही परिजनों ने शिनाख्त की कार्रवाई पूरी कर थी। अग्निकांड के चश्मदीद हादसे का जिक्र आने पर अब भी सिहर उठते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें