फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एई-जेई समेत आठ कर्मचारी मिले गैरहाजिर, एक दिन का वेतन रोक तीन दिन में मांगा जवाब

Tue, 07 Jul 2026 01:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। नगर पालिका की चेयरमैन फात्मा रजा ने सोमवार सुबह करीब 10:15 बजे पालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों मुख्य गेट बंद कराकर उन पर ताले लगवा दिए, जिससे देर से आने वाले कर्मचारी कार्यालय में प्रवेश नहीं कर सकें। उन्होंने उपस्थिति पंजिका (रजिस्टर) की जांच की, इसमें एई-जेई सहित आठ कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सभी का एक दिन का वेतन रोका गया है। साथ ही तीन दिन में सभी से जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जलकल अभियंता नितिन सक्सेना, अवर अभियंता (सिविल) सूर्य प्रताप सिंह, राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र सिंह, लिपिक महेश बाबू, माली फैय्याज, माली इकलास, पंप चालक जफर अली, अनुचर रफीक निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित नहीं मिले। सभी से लिखित स्पष्टीकरण तलब किया है। चेयरमैन फात्मा रजा ने स्पष्ट किया कि गैरहाजिर अधिकारियों एवं कर्मचारियों का एक दिन का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया गया है।


फील्ड में गए अफसरों को रजिस्टर में दर्ज करना है आने-जाने का समय व विवरण
चेयरमैन ने कर्मचारियों के लिए नए प्रशासनिक निर्देश भी जारी किए। आदेश में कहा कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी कार्यालय अवधि के दौरान राजस्व वसूली, निरीक्षण अथवा किसी अन्य सरकारी कार्य से फील्ड में जाता है तो उसे भ्रमण रजिस्टर में अपने जाने और लौटने का समय, स्थान, कार्य का उद्देश्य का पूरा विवरण दर्ज करना अनिवार्य होगा। प्रत्येक कर्मचारी को कार्यालय और फील्ड में किए कार्यों का प्रतिदिन दैनिक कार्य रजिस्टर में विवरण दर्ज करना होगा। इससे कार्यों की निगरानी और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें