फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कड़ी सुरक्षा में अदा की गई ईद की नमाज, लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को दी बधाई

Sat, 21 Mar 2026 11:09 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में शहर से लेकर गांवों तक ईद की रौनक छा गई। शनिवार को सुबह तय वक्त पर ईदगाहों और मस्जिदों में हजारों लोगों ने ईद की नमाज अदा की। इस दौरान प्रमुख ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। 
विज्ञापन
ईदगाह में नमाज अदा करते लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जिले में ईद का त्योहार हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। शनिवार को सुबह से ही शहर और आसपास के क्षेत्रों की ईदगाहों व मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ मांगी।

विज्ञापन


ईद के मौके पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। जिले के प्रमुख ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लगातार भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी रखी गई।

गले मिलकर दी मुबारकबाद 
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बाजारों में भी रौनक रही, जहां लोगों ने खरीदारी कर त्योहार का आनंद लिया। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों को ईद की शुभकामनाएं देते हुए शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी ईद का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। हर जगह भाईचारे और आपसी सद्भाव की मिसाल देखने को मिली।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें