फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रैफिक लाइट को चालू कराने की कवायद शुरू

विज्ञापन
परशुराम चौक पर खराब पड़ी ट्रैफिक लाइट। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। ट्रैफिक पुलिस की ओर से लोगों को यातायात नियमों का पालन कराने के लिए आए दिन अभियान चलाए जाते हैं। चौराहों पर जाम की हालात न बने, इसके लिए शहर में कई चौराहों पर ट्रैफिक लाइटें लगाई गईं थीं, लेकिन वह करीब दो साल से बंद हैं। अब नगर पालिका की ओर से इन लाइटों को चालू कराने के लिए कवायद शुरू की गई है।
विज्ञापन


नगर पालिका की ओर से भामाशाह चौक, परशुराम चौक, दातागंज तिराहा, शहीद भगत सिंह चौक और इंदिरा चौक पर 48 लाख रुपये से ट्रैफिक लाइटें लगवाईं गईं थीं। उम्मीद थी इससे जाम से निजात मिलेगी। शुरुआत में ट्रैफिक लाइट के नियमों का सख्ती से पालन कराया गया। कुछ समय बाद जब लोगों को इसकी आदत होने लगी तो यह खराब हो गई। इनको ठीक नहीं करवाया गया। पालिका प्रशासन अब इन लाइटों को ठीक कराने की कवायद शुरू की है। ट्रैफिक लाइट की फाइल का परीक्षण किया जा रहा है। इसके बाद प्रस्ताव बनाकर शासन से बजट मांगा जाएगा। वहां से बजट मिलने के बाद काम शुरू होगा।
-
इन चौराहों पर लगता है जाम
शहर के गोपी चौक, गांधी ग्राउंड चौराहा, रजी चौक, पथिक चौक, महाराणा प्रताप चौक पर जाम लगता है। इससे लोगों को परेशानी होती है। अब यहां भी नई लाइट लगाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


कोट
- चौराहों पर लगी ट्रैफिक लाइटों को ठीक कराने के लिए बोर्ड कि बैठक में प्रस्ताव पास कराया जाएगा। प्रस्ताव पास होने के बाद इन लाइटों को जल्द ही ठीक कराया जाएगा। - सुरेश पाल सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट व ईओ नगर पालिका

परशुराम चौक पर खराब पड़ी ट्रैफिक लाइट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें