उझानी। कोतवाली के क्षेत्र के गांव मिहौना से 12 वर्षीय अमृतलाल लापता हो गया। पांच दिन बाद भी किशोर का सुराग नहीं लगने तो उसके पिता ने पड़ोसी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिता राजाराम ने पुलिस को बताया कि गांव का ही अखिलेश उनके बेटे को गुमराह कर कहीं ले गया है। आरोपी पहले भी गांव के बच्चों को अपने साथ बाहर ले जा चुका है। पुलिस ने अखिलेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लापता किशोर की तलाश शुरू कर दी है। संवाद