फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1800 टैबलेट मिले, आज बांटे जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। प्रदेश सरकार ने पढ़ने वाले युवाओं को चुनाव से पहले टैबलेट और स्मार्ट फोन देने का वायदा किया था। इसके तहत 200 टैबलेट चुनाव से पहले ही वितरित कर दिए गए थे, वहीं अब 1800 टैबलेट जिले को और मिले हैं। इनका वितरण परास्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को राजकीय डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव से पहले वायदा किया था कि स्नातक और परास्नातक में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन और टैबलेट का वितरण किया जाएगा। चुनाव आचार संहिता लगने से पहले लखनऊ में हुए एक कार्यक्रम के दौरान अन्य जिलों के साथ-साथ जिले के 200 छात्रों को टैबलेट का वितरण भी किया गया था। दोबारा चुनाव जीतने के बाद योगी सरकार ने योजना को आगे बढ़ाते हुए टैबलेट का वितरण शुरू करा दिया है। इसके तहत जिले को 1800 टैबलेट दिए गए हैं, जिनका वितरण शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। सबसे पहले इनका वितरण राजकीय डिग्री कॉलेज में परास्नातक अंतिम वर्ष के 173 छात्रों को किया जाएगा। उसके बाद अन्य कॉलेजों में चयनित छात्र-छात्राओं को किया जाएगा।
-----------------
इन कॉलेजों के इतने छात्रों को मिलेंगे टैबलेट
-राजकीय आईटीआई बिल्सी-120, राजकीय डिग्री कॉलेज बिल्सी-69, राजकीय आईटीआई बिसौली-74, दमयंती राज आनंद राजकीय डिग्री कॉलेज बिसौली-125,, राजकीय आईटीआई कादरचौक-105, राजकीय आईटीआई बदायूं-149, एनएमएसएन दास डिग्री कॉलेज-281, राजकीय डिग्री कॉलेज बदायूं-173, जीटीआई बदायूं-169, गोविंद बल्लभ पंत डिग्री कॉलेज कछला-41, गिंदो देवी महिला डिग्री कॉलेज-8, राजकीय आईटीआई दातागंज-121, जीटीआई अलापुर-142, राजकीय आईटीआई दहगवां-104, जीटीआई समदा सहसवान-119
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें