फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह परीक्षार्थियों ने छोड़ी हिंदी की परीक्षा

विज्ञापन
सीबीएसई में इंटरमीडिएट हिंदी की परीक्षा देने के बाद ब्लूमिंगडेल के प्रसन्न मुद्रा में छात्र-छात - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। सीबीएसई 12वीं का सोमवार को हिंदी विषय की परीक्षा हुई। सभी परीक्षार्थियों की गहन तलाशी लेने के बाद ही उन्हें कक्षा में प्रवेश दिया गया, साथ ही कोविड-19 प्रोटोकॉल का भी ध्यान रखा गया। हिंदी की परीक्षा में कुल 631 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि छह परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से सत्र- 2 की परीक्षाएं संचालित की जा रहीं हैं। इसमें सोमवार को 12 वीं हिंदी विषय की परीक्षा केंद्रीय विद्यालय, एपीएस इंटरनेशनल स्कूल, मदर एथीना स्कूल, ब्लूमिंगडेल स्कूल, बाबा इंटरनेशनल स्कूल और आरके पब्लिक स्कूल में हुई। इन केंद्रों पर सचल दल ने परीक्षार्थियों की गहनता से जांच की, साथ ही सभी परीक्षार्थियों के हाथों को सैनिटाइज कराया गया। थर्मल स्क्रीनिंग से उनकी जांच भी की गई। सभी का तापमान ठीक पाए जाने पर उन्हें कक्षा में प्रवेश की अनुमति दी गई। परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। परीक्षार्थियों के अनुसार हिंदी का पेपर उनकी की गई तैयारी के ही अनुसार आया था। इसकी वजह से पेपर देते समय उन्हें परेशानी नहीं हुई। सीबीएसई की जिला कोऑर्डिनेटर पवित्रा यादव ने बताया कि हिंदी में कुल 631 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इसमें 625 ने परीक्षा दी। छह परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें