फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में पकड़ा गया मुन्ना भाई

विज्ञापन
एक केंद्र पर परीक्षा देतीं छात्राएं। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। यूपी बोर्ड में शनिवार को हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान के पेपर में फिर मुन्नाभाई पकड़ा गया। इस्लामनगर के केएम इंटर कॉलेज में सचल दल को चेकिंग में असली परीक्षार्थी की जगह दूसरा छात्र परीक्षा देते मिला। वहीं इस्लामनगर के ही दूसरे विद्यालय में इंटरमीडिएट की दूसरी पाली में संस्कृत विषय की परीक्षा देते एक नकलची पकड़ा गया। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा में पहली पाली में सुबह आठ बजे से हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान और इंटरमीडिएट के वोकेशनल विषय की परीक्षा हुई। सचल दलों ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस्लामनगर के केएम इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर सामाजिक विज्ञान का पेपर चल रहा था, तभी कक्ष निरीक्षक को एक परीक्षार्थी पर शक हुआ। उन्होंने इसकी जानकारी आंतरिक सचल दल को दी। सचल दल ने जब इसकी गहनता से पूछताछ की तो मामला पकड़ में आया। इसके बाद में आंतरिक सचल दल ने मुन्नाभाई को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं शाम को दूसरी पाली में इंटरमीडिएट का संस्कृत विषय का पेपर था। इस दौरान इस्लामनगर के हरिगंगा कन्या इंटर कॉलेज लश्कपुर ओईया में परीक्षार्थी की शक के आधार पर तलाशी ली तो सघन तलाशी के दौरान एक परीक्षार्थी के पास से नकल की पर्ची मिल गई। इस पर परीक्षार्थी की उत्तर पुस्तिका को नत्थी कर दिया गया।
-
पहले भी मिल चुके हैं दो मुन्ना भाई
28 मार्च को जिले में हाईस्कूल चित्रकला की परीक्षा के दौरान परवेज नगर के आरएमडी मैमोरियल आरएस इंटर कॉलेज में दो मुन्नाभाई पकड़े गए थे। वह दोनों ही असली परीक्षार्थियों की जगह परीक्षा दे रहे थे।
विज्ञापन

-
केएम इंटर कॉलेज इस्लामनगर में एक युवक दूसरे छात्र के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया है। साथ ही हरिगंगा कन्या इंटर कॉलेज लश्करपुर ओईया में एक परीक्षार्थी के पास पर्ची बरामद हुई। ऐसे में दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। -डॉ. प्रवेश कुमार डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें