फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गमला और मटका सजाओ प्रतियोगिता में शांति अव्वल

विज्ञापन
एपीएम कॉलेज में प्रतियोगिता की विजेता छात्राएं। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। अयोध्या प्रसाद मेमोरियल (एपीएम) स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार दोपहर पॉट पेंटिंग के तहत मटका और गमला सजाओ प्रतियोगिता में शांति देवी ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

अनुपयोगी वस्तुओं को इस्तेमाल में लेने की कला के तहत पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता शुरू होने पर चित्रकला विभाग के प्रमुख सुमित शंखधार ने मिट्टी के बर्तनों की उपयोगिता के बारे में बताया। बाद में प्रतियोगिता हुई। निर्णायक मंडल में शामिल आदर्शकांता, शुचि गुप्ता और शालिनी शर्मा ने विजेताओं को चुना। शांति देवी प्रथम, पूनम द्वितीय और साहिबा तृतीय रहीं। डायरेक्टर डॉ. एमएसए अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. प्रशांत वशिष्ठ, उप प्राचार्य शिशुपाल सिंह ने विचार रखे। इस मौके पर डॉ. जितेंद्र राणा, डॉ. त्रिवेंद्र सिंह, महेशपाल यादव, मोनिका सिंह, निष्ठा सिंह, अदिति सिंह, गौरव माहेश्वरी, दौलतराम, सौरभ शुक्ला, श्रेष्ठ गौर, दीपक कुमार आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें