फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा स्कूल की छात्राओं से मारपीट, वार्डन को हटाया गया

विज्ञापन
कस्तूरबा स्कूल के गेट पर काफी संख्या में एकत्र अभिभावक। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय में वार्डन ने छात्राओं से मारपीट कर दी। छात्राओं के परिवार वालों को जब इस बारे में पता लगा तो वह विद्यालय पहुंच गए। हंगामा कर दिया। छात्राएं वार्डन के व्यवहार की शिकायत पहले भी करती रहीं हैं। शनिवार को हुए घटनाक्रम के बारे में पता लगने पर बीएसए महेंद्र प्रताप सिंह ने जांच टीम को भेजा। टीम ने जांच में प्रथम दृष्टया वार्डन पर लगे आरोपों को सही पाया है। इसके बाद वार्डन को हटाते हुए बीएसए कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में कुल 18 कस्तूरबा विद्यालय हैं। अक्सर यह विद्यालय किसी न किसी कारण विवादों में रहते हैं। उझानी ब्लॉक के छतुइया कस्तूबा विद्यालय में ममता यादव बतौर वार्डन तैनात हैं। आरोप है कि उनका छात्राओं के प्रति व्यवहार काफी खराब है। इसकी शिकायत भी कई बार छात्राओं ने अपने घरों पर की। आरोप है कि शनिवार को वार्डन ममता यादव ने छात्राओं से मारपीट कर दी। छात्राओं के परिवार वालों को पता लगा तो वह एकत्र होकर स्कूल पहुंच गए। यहां हंगामा कर दिया। इस बारे में सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गुस्साए लोगों को किसी तरह से शांत कराया गया। इसके बाद शिकायत बीएसए से की गई। बीएसए ने मौके पर जांच को टीम भेजी। डीसी बालिका प्रशांत गंगवार ने मौके पर छात्राओं से बात की। जांच में प्रथम दृष्टया ममता यादव मारपीट की दोषी पाई गईं। इसके बाद कार्रवाई करते हुए बीएसए ने ममता यादव को विद्यालय से हटाकर कार्यालय से अटैच कर दिया है। विद्यालय का चार्ज वरिष्ठ शिक्षिका बीना को दिया गया है।
-
वार्डन के व्यवहार को लेकर शिकायत मिली थी। टीम को जांच के लिए भेजा था। फिलहाल वार्डन को वहां से हटाकर वरिष्ठ शिक्षिका को प्रभार दे दिया है। विस्तृत जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए
--
मारपीट का आरोप निराधार है। विद्यालय की ही एक शिक्षिका खुद चार्ज लेने के लिए माहौल बना रही हैं, ये सबको पता है। - ममता यादव, वार्डन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें