फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 200 विद्यार्थियों को मिले टेबलेट, स्मार्ट फोन

विज्ञापन
लखनऊ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंच छात्र। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती ‘सुशासन दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के विद्यार्थियों को मुफ्त टैबलेट और स्मार्ट फोन वितरण की योजना का आगाज किया गया। इसी क्रम में जिले के डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम का प्रसारण दिखाया गया। साथ ही जिले से लखनऊ गए 200 विद्यार्थी को भी स्मार्ट फोन/टैबलेट मिले।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह विद्यार्थियों को तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल है। क्योंकि कोरोना काल ने जीवन में तकनीक के महत्व को समझाया है। इस दौर में छात्रों को पढ़ने और परीक्षा देने में हुई दिक्कतों को देखते हुए सरकार ने छात्रों को टैबलेट और स्मार्ट फोन देने की योजना शुरू की है। इस दौरान जिले से लखनऊ कार्यक्रम में गए 200 छात्र-छात्राओं को भी टैबलेट/ स्मार्ट फोन दिए गए। वहीं जिलेभर के डिग्री कॉलेजों में इस कार्यक्रम का प्रसारण दिखाया गया। टैबलेट व स्मार्ट फोन लेने वालों में बदायूं जीटीआई के 70, अलापुर व सहसवान जीटीआई के 65-65 छात्र छात्राएं शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें