फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में बेसिक स्कूलों में सब मिला ठीकठाक

विज्ञापन
पीलीभीत डायट के प्रभारी प्राचार्य श्रीकांत मिश्र स्कूल में निरीक्षण करते हुए। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। शासन की टीम ने स्कूलों और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में भोजन और स्वच्छता के मानक चेक किए। कहीं किसी गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन

पीलीभीत डायट के प्रभारी प्राचार्य श्रीकांत मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने प्राथमिक विद्यालय डहरपुरकलां प्रथम, कंपोजिट विद्यालय आमगांव, उच्च प्राथमिक विद्यालय म्याऊ में डीबीटी की स्थिति, निशुल्क पाठ्य पुस्तकों, यूनिफार्म, जूता मोजा, स्वेटर बैग का वितरण, मध्याह्न भोजन, ऑपरेशन कायाकल्प की स्थिति, खाद्य सुरक्षा भत्ते के तहत अनाज वितरण की स्थिति, छात्र नामांकन की स्थिति की जानकारी ली। इन स्कूलों में टीम को सभी कुछ सही मिला। इस मौके पर मिडडेमील कोआर्डिनेटर हिना खान, सीमा राजन, संगीता शर्मा, प्रशांत कुमार आदि मौजूद रहे।
यहां बता दें कि श्रीकांत मिश्रा मूल रूप से बदायूं शहर के निवासी और रिटायर्ड प्रधानाचार्य डॉ. विष्णुप्रकाश मिश्र के पुत्र हैं। वह पहले बदायूं में बेसिक शिक्षक भी रहे हैं। बाद में उनका पीईएस में चयन हो गया था और पीलीभीत डायट में वरिष्ठ प्रवक्ता बना दिए गए। बदायूं में जांच करने आए तो कई स्कूलों में परिचित शिक्षक उन्हें मिले। उन्होंने श्रीकांत का हालचाल भी लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें