फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों की डाटा फीडिंग में सुस्ती पर बीएसए खफा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शासन के निर्देश पर परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की डाटा फीडिंग का काम चल रहा है। यह डाटा 21 अक्तूबर तक पूरी तरह फीड किया जाना है। यहां शुरुआत में इस काम में काफी तेजी रही लेकिन बाद में लापरवाही होने लगी। ऐसे में समय से लक्ष्य पूरा करना कठिन हो गया है। इसे लेकर बीएसए नाराज हैं। उन्होंने बीईओ को निर्देशित किया है कि वे इसे समय से पूरा कराएं।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का डाटा आधार कार्ड नंबर के साथ फीड करने के निर्देश शासन से विभागीय अधिकारियों को दिए गए थे। निर्देश मिलने के बाद विभाग ने इस दिशा में काम शुरू किया। शुरुआत में तेजी के साथ डाटा फीडिंग का काम हुआ, लेकिन अब इसमें लापरवाही दिखने लगी है। इसको लेकर बीएसए डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने बीईओ और शिक्षकों को निर्देशित किया कि छात्र-छात्राओं की डाटा फीडिंग का काम शासन के महत्वपूर्ण कामों में से एक है। इस काम में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए, अगर लापरवाही होती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें