फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानकों को पूरा करने वाले स्कूल भी नहीं बना सके सूची में स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पिछली बार हुई हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा में जिन कॉलेजों ने मानकों को पूरा करते हुए परीक्षा कराई थी, वह स्कूल भी इस बार बोर्ड की ओर से जारी लिस्ट में अपनी जगह नहीं बना पाए। जबकि बोर्ड ने 26 नए स्कूलों को सूची में शामिल किया है। जो पिछले साल सेंटर नहीं बन सके थे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड नकल माफिया पर नकेल कसने के लिए समय समय पर नए नियम लागू करता रहा है। ऐसे में इस बार बोर्ड ने शिक्षा सत्र शुरू होने के उपरांत ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया। ताकि छात्र-छात्राएं उसके अनुरूप अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकें। अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा कार्यक्रम जल्द घोषित होने की वजह से बोर्ड को नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए काफी समय मिल गया है। जिसके बाद बोर्ड की ओर से इस बार और भी सार्थक कदम भी उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में यूपी बोर्ड प्रयागराज ने परीक्षा केंद्रों की लिस्ट जारी कर दी है। विभाग का कहना है कि जिले में पिछले साल 83 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। वहीं इस बार सात सेंटरों को बढ़ाते हुए 90 केंद्र बनाए हैं। जबकि पिछली साल जिन सेंटरों ने मानकों को पूरा करते हुए बोर्ड की परीक्षा कराई थी। इस बार उनमें से कई कॉलेज इस लिस्ट में जगह नहीं बना पाए हैं। जबकि 26 नए परीक्षा केंद्र नए बने हैं। जिनके आगे मानकों को पूरा कराते हुए नकलविहीन परीक्षा कराने की चुनौती रहेगी।

जिले में बोर्ड की परीक्षा कराए जाने के लिए शासन स्तर से परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया हैं। अगर इस संबंध में किसी प्रधानाचार्य को कोई भी आपत्ति हो तो वह गुरुवार तक विभाग की ई-मेल आईडी पर शिकायत कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राममूरत, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें