फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में 35 छात्र-छात्राएं रहे गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय इंटर कॉलेज में रविवार को राष्ट्रीय प्रतिभा खोज व राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा हुई। इसमें विभिन्न विद्यालयों के 241 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें 35 गैरहाजिर रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने परीक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ दिलाने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से डीआईओएस को निर्देशित किया गया था। जिसके बाद जिलेभर के स्कूलों के 276 बच्चों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया। रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज में संपन्न हुई परीक्षा में 241 बच्चे पहुंचे जिसमें 35 अनुपस्थित रहे। डीआईओएस राममूरत ने परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर शिक्षकों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। परीक्षा कॉलेज के प्रधानाचार्य राजकपूर शर्मा के निर्देशन में संपन्न हुई। परीक्षा संपन्न कराने में शिक्षक विजय पाल सिंह, सुरेंद्र कुमार, निर्वेश कुमार, हरी बाबू सक्सेना आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें