फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में फिल्माई जा रही फिल्म के विरोध में उतरे भामाशाह समाज के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। भामाशाह सेवा समिति और युवा मंच संगठन बदायूं में फिल्माई जा रही फिल्म ‘सोनम गुप्ता बेवफा है’ के विरोध में उतर आया है। जिले के दोनों संगठनों ने फिल्म के नाम पर आपत्ति दर्ज कराई है। इसको लेकर पदाधिकारियों ने बदायूं क्लब के पास सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। युवा मंच संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता ने फिल्म से ‘गुप्ता’ सरनेम हटाने की मांग की। उन्होंने कहा की इस मूवी से गुप्ता समाज को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने कहा कि विरोध फिल्म से नहीं, इसमे जुड़े सरनेम से है। व्यापारी नेता विपिन अग्रवाल एवं सर्वेश गुप्ता ने कहा ऐसी फिल्म का फिल्मांकन तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए। इस दौरान सर्वेश गुप्ता, विपिन अग्रवाल, अरुण महाजन, रामऔतार गांधी, डॉक्टर वैभव गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, दीपक गुप्ता, उमेश चंद्र गुप्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें