फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ककोड़ा मेला में गंगा स्नान कर कमाया पुण्य

विज्ञापन
ककोड़ा मेला घाट पर गंगा में स्नान करते लोग। संवाद
विज्ञापन
ककोड़ा मेला। मिनी कुंभ पर पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाकर एकादशी का पर्व मनाया गया। देर शाम तंबुओं में देवों को उठाया गया। धार्मिक आयोजनों की धूम रही। देवोत्थान एकादशी पर दान पुण्य किया गया। गंगा तट पर संतों की ओर से यज्ञ और भंडारे के आयोजन भी शुरू हो गए। ट्रैक्टर-ट्राली, बैलगाड़ी से श्रद्धालुओं लगातार पहुंच रहे हैं। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल बुधवार को ककोड़ा मेला में आ सकती हैं।
विज्ञापन

रुहेलखंड के मिनी कुंभ के नाम से प्रख्यात ककोड़ा मेला में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। मेला में अब तक करीब एक लाख लोग पहुंच चुके हैं। एकादशी पर श्रद्धालुओं ने कन्याओं को दही, जलेबी के अलावा पूड़ी सब्जी का भोज कराया। खेल तमाशे वालों ने भी अपने खेल दिखाने शुरू कर दिए हैं। वहीं ककोड़ा मेला में तुलसी विवाह की रस्म निभाई गई। परिवारों के साथ टैंट में रह रह लोगों ने यहां देवोत्थान एकादशी मनाई।

मुख्य गेट अभी नहीं हुआ पूरा
ककोड़ा मेला में अभी मुख्य गेट बनाकर पूरा नहीं हो सका है, जबकि मेला के उद्घाटन में महज दो दिन शेष हैं। ऐसे में आधी-अधूरी तैयारियों के बीच मेला का उद्घाटन होने की संभावना है। क्योंकि अभी भी मेला में तमाम तैयारियां अधूरी है।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष ने लिया जायजा
ककोड़ा मेला की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव मंगलवार को मेला में पहुंचीं। उन्होंने अपर मुख्य अधिकारी मासूम रजा से मेला की तैयारियाें के बारे में जानकारी ली। उन्होंने समय रहते सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।

सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए लगाए कर्मचारी गायब, वेतन रोका
ककोड़ा मेला। जिला पंचायती राज विभाग की ओर से मेला में सफाई व्यवस्था का काम देखा जा रहा है। इसको लेकर मेला में सफाई कर्मचारियों को तैनात किया गया है। साथ ही उनके सुपरविजन के लिए प्रभारी/ नोडल को तैनात किया गया है। 12 नवंबर को जांच के दौरान पाया कि कादरचौक के ग्राम पंचायत अधिकारी मनोज कुमार, उदित चंद्र, ग्राम विकास अधिकारी श्याम कश्यप, नवीन माहेश्वरी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत खालिद अली, ब्लॉक जगत के सहायक विकास अधिकारी पंचायत लक्ष्मण सिंह ग्वाल, ग्राम पंचायत अधिकारी धर्मेंद्र शाक्य, नदीम हुसैन, ब्लॉक उझानी के ग्राम पंचायत अधिकारी विनोद शर्मा, ग्राम विकास अधिाकरी विमल कुमार का एक दिन का वेतन रोकने के डीपीआरओ ने निर्देश दिए हैं। संवाद

सेवा करने मेला ककोड़ा पहुंचे स्काउट गाइड
ककोड़ा मेला। ककोड़ा मेला में भारत स्काउट और गाइड संस्था की ओर से लगने वाला खोया पाया बच्चा समाजसेवा शिविर पहुंच गया है। स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने हरी झंडी दिखाकर स्काउट्स और गाइड्स को मेला के लिए रवाना किया। संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि मेला में मोहम्मद असरार के नेतृत्व में श्री कृष्ण इंटर कॉलेज, गौतम बुद्ध इंटर स्कूल लभारी, श्री दाताराम मेमोरियल इंटर काॅलेज असरासी, राजकीय इंटर काॅलेज बदायूं, दयानंद विद्या मंदिर इंटर काॅलेज मचलई, श्री चंद्रपाल सिंह पब्लिक जूनियर हाईस्कूल सरफुद्दी नगला, केसरी सिंह मेमोरियल इंटर काॅलेज, राजकीय इंटर काॅलेज निजामपुर, मदनलाल इंटर काॅलेज बिसौली बदायूं, केदारनाथ महिला इंटर काॅलेज बदायूं आदि स्कूल के स्काउट गाइड मेला ककोड़ा में सेवा कार्य करेंगे। इस मौके पर सत्यपाल गुप्ता, नंदराम शाक्य, पूर्वी सक्सेना, अनार सिंह, माधव सिंह, रविन्द्र सिंह, सुरेश बाबू शाक्य, हेमेंद्र रवि प्रताप आदि मौजूद रहे। संवाद

ककोड़ा मेला घाट पर गंगा में स्नान करते लोग। संवाद

ककोड़ा मेला घाट पर गंगा में स्नान करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें