बदायूं। सदर के उप निबंधक कार्यालय में ई स्टांपिंग के जरिए जमीन की रजिस्ट्री करा सकते हैं। अब प्रिंटेड स्टांप की जरूरत नहीं होगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश का पहला अधिकृत ई स्टांपिंग संग्रह केंद्र यहां के उप निबंधक कार्यालय में खोला गया है।
स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन के सहायक प्रबंधक विपिन मिश्रा व धर्मपाल सिंह की देखरेख में संग्रह केंद्र का शुभारंभ एडीएम नरेंद्र बहादुुर सिंह ने किया। इसके साथ ही संग्रह केंद्र का पहला ई स्टांप उझानी निवासी भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष सचिन कुमार अग्रवाल ने खरीदा। एडीएम ने कहा कि इस व्यवस्था से पक्षकारों को बैनामा आदि करने में सरलता होगी। साथ ही जाली स्टांप से भी बचा जा सकेगा। वहीं, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन के सहायक प्रबंधक ने लोगों को ई स्टांप के फायदों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर रजिस्ट्रार द्वितीय हर्षवर्धन सिंह यादव, ज्ञानानंद पांडेय, संजय कुमार शर्मा, दीपक सक्सेना, भगवती प्रसाद चतुर्वेदी, अभिषेक पांडेय, अमित कुमार, सुजीत शंखधार आदि रहे।