फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंग नेता ने परेशान किया तो परिवार सहित घर छोड़कर चला गया ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सत्ताधारी पार्टी के एक नेता की धमकियों से आजिज आकर अनुसूचित जाति का एक ग्रामीण अपने परिवार को गांव से जाने के लिए मजबूर हो गया। उसका आरोप है कि दबंग नेता उसे व उसके परिवार को मारने की धमकी दे रहा है। हालांकि उसने अभी पुलिस से शिकायत नहीं की है। पुलिस भी पलायन की बात से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

उसहैत थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरी निवासी अनुसूचित जाति के एक ग्रामीण का कहना है कि वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। उसका परिवार गांव में ही रहता है। प्रधानी चुनाव में वोट न दिए जाने के कारण गांव का एक दबंग उससे रंजिश मानने लगा है। पिछले दिनों उसके परिजनों पर चोरी का आरोप लगाते हुए दबंग ने उन्हें प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। उसके परिवार वालों पर आरोप लगाया जा रहा है कि उसने सत्ताधारी नेता के घर से जेवर चोरी किये हैं। ग्रामीण का कहना है कि जब उसे इसकी सूचना मिली तो वह चार पांच दिन पहले गांव आया और डर के कारण अपने माता-पिता, पत्नी व तीन बच्चों को लेकर गांव छोड़कर कहीं दूसरे स्थान पर चला गया। गांव व क्षेत्र में परिवार सहित ग्रामीण के पलायन किए जाने की चर्चा है।
ग्रामीण के परिवार ने पलायन नहीं किया है। ग्रामीण दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है, जिस कारण वह अपने परिवार को वहीं ले गया है। कोई शिकायत भी नहीं मिली है। शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतलाल, उसहैत थानाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें