फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बाजार में नहीं घुस सकेंगे ई-रिक्शा, बैरियर लगाए

विज्ञापन
खैराती चौक पर जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। धनतेरस को लेकर पुलिस ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। बाजार में ई-रिक्शा, टेंपो व चार पहिया वाहन भीतर न आ सकें इसके लिए शहर में छह प्वाइंट बनाए गए हैं। प्रत्येक प्वाइंट पर तीन यातायात पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

धनतेरस पर शहर में भीड़ उमड़ेगी। बाजार में जाम न लगे इसके लिए यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है। ई-रिक्शा को बाजार में जाने से रोकने के लिए जगह-जगह बैरियर लगाए गए हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज तिराहा, महाराणा प्रताप जेल तिराहा, पुलिस लाइन चौराहा, इंद्रा चौक, जवाहरपुरी पुलिस चौकी दातागंज तिराहा, पुरानी चुंगी पर बैरियर लगाए गए हैं। यहां से कोई भी ई-रिक्शा शहर के अंदर प्रवेश नहीं कर पाएगा।
इसके अलावा शहर में थाना पुलिस दिन भर गश्त पर रहेगी। अपने-अपने क्षेत्र में थानेदार नजर रखेंगे कि कहीं भी जाम न लगे। महिला पुलिस कर्मियों की बाजार में ड्यूटी लगाई गई हैं। चौकी इंचार्ज शहर में प्रमुख चौराहों पर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन



.
सभी ऐसे स्थान जहां से बाजार में प्रवेश किया जाता है, वहां बैरियर लगाए गए हैं। सभी पर कर्मचारियों को तैनात किया गया है। बाजार में किसी कीमत पर जाम नहीं लगने दिया जाएगा। -कमलेश मिश्रा, यातायात निरीक्षक

खैराती चौक पर जाम में फंसे वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें