फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गोवंश को बचाने के प्रयास में हाईवे पर ई-रिक्शा पलटा, महिला घायल

विज्ञापन
वह ई-रिक्शा जो अनियंत्रित होकर पलटा था। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। कछला-शाहबाद हाईवे पर हीरो एजेंसी के पास मंगलवार को एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कई यात्री घायल हो गए, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर हालत में महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ई-रिक्शा चालक ने अचानक सामने आए गोवंश को बचाने का प्रयास किया, जिससे वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और रिक्शा सड़क पर पलट गया। गनीमत रही कि ई-रिक्शा सड़क किनारे स्थित गहरे नाले में नहीं गिरा अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की पहचान क्षेत्र के ग्राम सिमर्रा भोजपुर निवासी मीरा पत्नी राकेश के रूप में हुई है। बताया गया कि मीरा दिल्ली से अपने गांव लौट रही थीं। वे मुजरिया से ई-रिक्शा में सवार होकर बिल्सी आ रही थीं। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को ई-रिक्शा से बाहर निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी पहुंचाया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने मीरा की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ई-रिक्शा में सवार राकेश पाल ने बताया कि वाहन में करीब 10 लोग सवार थे। हादसे में मीरा देवी को अधिक चोटें आई हैं, जबकि अन्य घायलों ने निजी चिकित्सकों के यहां उपचार कराया है। घटना की सूचना मिलने पर बिल्सी पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें