फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पिकअप की टक्कर से बाइक और स्कूटी सवार तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। बदायूं रोड पर मंगलवार अपराह्न तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी और बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। तीनों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हादसा कोतवाली क्षेत्र के गांव जजपुरा के पास हुआ। मोहल्ला अहीरटोला निवासी आरकेश (18) और हरीकिशन (20) बाइक से बदायूं गए थे। लौटते समय पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद बेकाबू पिकअप उघैती थाना क्षेत्र के निवासी अमर सिंह (19) की बाइक से भिड़ गई। एक ही पिकअप से बाइक और स्कूटी सवार तीनों युवक घायल हो गए। दोनों वाहन सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।
हादसे के बाद चालक पिकअप को कस्बे की ओर दौड़ा ले गया। राहगीरों की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया है। क्षतिग्रस्त स्कूटी और बाइक पुलिस ने कब्जे में ले ली है। पिकअप और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें