फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना के दौरान शहर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे

Sat, 11 Mar 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
मतगणना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्य स्थानों पर पसरा रहा सन्नाटा, लोग घरों में टीवी पर देखते रहे परिणाम
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में शनिवार को हार-जीत के फैसले की घड़ी आ चुकी थी, मंडी समिति में सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती का दौर शुरू हो चुका था, इधर शहर के मुख्य स्थानों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दे रहा था। लोग घरों में टेलीविजन पर नतीजों के ताजा अपडेट जानने में लगे थे। वहीं, पिछले कई बार के चुनाव की मतगणना के बाद झगड़ों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने इस बार शहर के कई स्थानों पर सुरक्षा के बंदोबस्त कर रखे थे। चौराहों पर भी पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई थी।  
विज्ञापन

शहर के मुख्य स्थानों पर जहां काफी भीड़-भाड़ दिखाई रहती है, उन स्थानों पर भी सन्नाटा पसरा दिखाई दिया और दुकानें भी बंद रहीं। वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से ही शुरू हो गई थी। सुबह सवा 10 बजे लावेला चौक चौराहे के पास स्थित कुछ दुकानें बंद थीं और कुछ खुली रहीं। साथ ही सड़क पर हर रोज की तरह चहल-पहल नहीं थी। रोडवेज पर भी रोजाना की तरह यात्रियों की भीड़भाड़ नहीं थी। आसपास की कई दुकानें भी बंद थीं। पुलिस लाइंस चौराहे पर पुलिस के सिपाही मुस्तैद थे। इंदिरा चौक चौराहे पर भी रोजाना की तरह भीड़भाड़ नहीं दिखाई दी। मतगणना के बाद झगड़े  की आशंका को देखते हुए यहां भी पुलिस के सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें