फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: क्षतिग्रस्त पुलिया पर बजरफुट से भरा डंपर पलटा, कई घंटे लगा रहा जाम

विज्ञापन
बदायूं-आंवला रोड़ पर पलटा डंपर। संवाद
विज्ञापन
सिलहरी। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बदायूं-आंवला हाईवे पर सालारपुर स्थित जिला उद्योग केंद्र के पास शनिवार रात क्षतिग्रस्त पुलिया पर बजरफुट से भरा ओवरलोड डंपर अनियंत्रित होकर पानी में पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया। डंपर के हाईवे पर पलटने से यातायात बाधित हो गया। कई घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

बताया दें कि पिछले दिनों हुई तेज बारिश के बाद जिला उद्योग केंद्र के पास पुलिया के आसपास जलभराव हो गया था। अधिक पानी भरने से पुलिया के बीच का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। शनिवार रात रामपुर की ओर से बदायूं आ रहा बजरफुट से भरा डंपर क्षतिग्रस्त हिस्से से गुजर रहा था। इसी दौरान डंपर अनियंत्रित होकर पुलिया के पास भरे पानी में पलट गया।
हादसे में चालक मेराज (38) पुत्र मोहम्मद यासीन निवासी रामपुर घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से यातायात सुचारु कराने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद डंपर हटवाया गया, जिसके बाद हाईवे पर फंसे वाहनों को एक-एक कर निकाला जा सका। घायल चालक को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार कराया गया।
विज्ञापन

एएसपी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि डंपर को रास्ते से हटवा दिया गया था। घायल का उपचार कराया गया है।



रात में ओवरलोड डंपरों के आवागमन पर सवाल

स्थानीय लोगों के मुताबिक, रामपुर की ओर से रात के समय बजरफुट लदे कई डंपर बदायूं की ओर आते हैं। इनमें क्षमता से अधिक सामग्री लदे होने की भी शिकायतें हैं। लोगों का कहना है कि भारी वाहनों के लगातार आवागमन से क्षतिग्रस्त पुलिया और सड़क पर दबाव बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों ने पुलिया की जल्द मरम्मत कराने और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

दलदल में फंसे दो ट्रक, मार्ग हुआ अवरुद्ध
दातागंज। दातागंज-बरेली मार्ग पर ढिलवारी और भटौली गांव के बीच धंसी हुई सड़क में दो ट्रक फंस गए, जिसकी वजह से मार्ग अवरुद्ध हो गया है। दोनों तरफ बड़े वाहनों की लाइन लग गई है।
बता दें कि बरसात के कारण ब्लूमिंग डेल स्कूल के निकट बरेली रोड की सड़क कई स्थानों पर धंस गई है। पीडब्ल्यूडी ने मिट्टी और रोड़ी डालकर गड्ढे भर दिए। शनिवार की रात मिट्टी धंसने से किसी समय इन गड्ढों में दो ट्रक फंस गए, जिससे रास्ता जाम हो गया। छोटे वाहन तो सड़क किनारे कच्चे मार्ग से किसी तरह निकल जाते हैं, लेकिन बड़े वाहनों का रास्ता बंद हो गया है। संवाद

बदायूं-आंवला रोड़ पर पलटा डंपर। संवाद

बदायूं-आंवला रोड़ पर पलटा डंपर। संवाद

बदायूं-आंवला रोड़ पर पलटा डंपर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें