फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूंगेशाह की दरगाह पर मेला शुरू

Sun, 24 Jan 2016 11:57 PM IST
कादरचौक।
विज्ञापन
विज्ञापन
हजरत गूंगे शाह की दरगाह रमजानपुर में सज्जादानशीं रज्जूशाह के द्वारा बड़ी मस्जिद से ठिलिया गागर लाई गई। इसके साथ कव्वालों की टीम भी रही। बड़ी तादाद में लोगों इसमें भाग लिया।
विज्ञापन

इस रस्म में लोगों ने खुलकर दान भी किया। रस्म के साथ ही मेला का शुभारंभ भी हो गया। फातिहा के बाद चादरपोशी की गई। इस मौके पर लोगों ने लंगर भी कराया। कई परिवारों ने बच्चों के मुंडन संस्कार भी कराए। ठिलिया रस्म में अब्दुल मुत्तलिब हकीम मियां चुन्नू खां के अलावा सैकड़ों लोगों ने साथ दिया।

पॉलीथिन का मेला में खुलकर प्रयोग
कादरचौक। प्रतिबंध के बावजूद मेला में पॉलीथिन बैग खूब बिक रहे हैं। हर सामान पॉलीथिन बैग में दिया जा रहा है। जिससे मेला में गंदगी तो बढ़ ही रही है। शासन द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों की भी खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें