फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बारिश और बादल के कारण सड़क पर मक्का सुखाने को किसान मजबूर

विज्ञापन
ककराला में सड़क पर सूखती मक्का की फसल। संवाद
विज्ञापन
ककराला। बारिश और बादल के कारण मक्का सूख नहीं पा रहा है। इससे किसान परेशान हैं और अपनी फसल को सड़क पर सुखाने को मजबूर हैं। किसानों ने कहा कि सड़क पर मक्का जल्दी सूख जाती है।
विज्ञापन

किसानों ने बताा कि मक्का गीला रहा तो वह नहीं बिकेगा। बार-बार बारिश होने और बादल के कारण उनकी मक्का सूख नहीं रही है। फसल की गुणवत्ता भी खराब हो रही है। फसल जल्दी सूख जाए, इसलिए वह सड़क पर सुखाने को मजबूर हैं। खासकर छोटे और सीमांत किसानों को इस फसल को लेकर ज्यादा परेशाानी है। सड़क पर फसल सुखाने को प्रशासन की रोक भी है लेकिन किसान अपनी मजबूरी बता रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें