फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: लुटेरी दुल्हन और बिचौलियों की तलाश में दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
म्याऊं। शादी के तीन घंटे बाद नकदी व जेवरात लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन और बिचौलियों की तलाश में पुलिस ने दबिश दी। मंगलवार को पुलिस ने पीड़ित को थाने बुलाया। उससे आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई। कई स्थानों पर पुलिस ने दबिश भी दी लेकिन सफलता नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

उसावां थानाक्षेत्र के गांव सौंधामई निवासी रनवीर की उसके मूसाझाग थानाक्षेत्र निवासी एक रिश्तेदारी ने अपनी पहचान के बिचौलिया के जरिए बनारस की लड़की से शादी तय कराई थी। दोनों लोगों ने रनवीर से करीब एक रुपये ठग लिए थे। इसके अलावा रनवीर ने दुल्हन को 65 हजार रुपये दिए। साथ ही दो लाख रुपये सोने चांदी के जेवरात खरीदकर दिए थे। चार जुलाई को शादी की रस्म पूरी की गई।
इसी देर रात दुल्हन घर से नकदी समेत जेवर लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मंगलवार को एसआई पुष्पराज मलिक ने पीड़ित रनवीर को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया। उसने पुलिस से मुकदमा दर्ज नहीं करने की इच्छा जताई। पुलिस ने तहरीर को ही कार्रवाई का आधार मानकर लुटेरी दुल्हन व बिचौलियों की तलाश शुरू की हैं। इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह तोमर ने बताया कि तहरीर में पीड़िता का एक रिश्तेदार का नाम है। इस वजह से वह कार्रवाई नहीं चाहता है। लेकिन इस तरह के मामलों में कार्रवाई होना अनिवार्य है। इससे अन्य घटनाओं पर रोक लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें