फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सफाई न होने से तीसरे दिन भी नहीं चल सकी शेखूपुर चीनी मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलहरी। दि किसान सहकारी चीनी मिल शेखूपुर के पेराई सत्र का उद्घाटन हो चुका है, लेकिन अब तक मिल शुरू नहीं हो सकी है। इसकी वजह से किसान परेशान हो रहे हैं। मिल न चलने की वजह से उनकी ट्रॉली खाली नहीं हो पा रहीं। तीन दिन से उन्हें मिल शुरू होने का इंतजार है। मिल का संचालन आज से संभव है।
विज्ञापन

शेखूपुर चीनी मिल पर नौशेरा, दहेमी समेत दो दर्जन से अधिक गांवों के किसानों की सोमवार को ही गन्ना समिति की ओर से पर्ची जारी कर दी गई थी। किसान अपना-अपना गन्ना लेकर मिल परिसर में पहुंच गए। किसानों को उम्मीद थी कि पेराई सत्र शुरू होते ही उनके गन्ने की तौल हो जाएगी, लेकिन मंगलवार देर शाम तक मिल का संचालन शुरू नहीं हो सका। इससे किसान परेशान हैं।
इस संबंध में जिला गन्ना अधिकारी जगदीश यादव ने बताया कि मिल में शीरा की सफाई का काम चल रहा है। इसकी वजह से अभी दिक्कत है। बुधवार को चीनी मिल संचालित हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें