नालों में भरे में मिले गद्दे और प्लास्टिक की बोरियां
मूसलाधार बारिश होने के बाद टापू बने शहर में लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया था। नाला सफाई में सुस्त रहने वाले पालिकाकर्मियों ने रविवार को रात में चोक नालों को जेसीबी से साफ किया, जिससे शहर को सुबह तक जलभराव से निजात दिलाया गया।
रविवार को रात में बारिश होने से पनवडिय़ा विद्युत उप केंद्र पर जलभराव ज्यादा होने से मशीनरी रूम में भी सिल्ट भर गई थी। रात में पालिका कर्मियों ने पहुंचकर चोक नाले में पड़े गद्दे, प्लास्टिक की बोरियों में भरा कचरा एवं अन्य सामान को निकाला, तब जाकर वहां से पानी का निकास सही से हो सका। सुबह पालिका की टीम ने टैंकर से वहां पर धुलाई करवाई, उसके बाद ही बिजली सप्लाई शुरू हो सकी। इसके साथ ही मथुरिया चौक, डीएम चौराहा, जीआईसी मैदान, छह सड़का, इंदिरा चौक, मधुवन कालोनी, स्टेशन रोड, जफा की कोठी के पास चोक नाले-नालियां खुलवाए। तब जाकर शहर को जलभराव से निजात मिली।
-------
नगर पालिका स्कूल में गिरा पेड़, जलभराव
बदायूं। नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में मूसलाधार बारिश के बाद जलभराव होने की वजह से वहां पर खड़ा एक पेड़ गिर गया। साथ ही परिसर में जलभराव हो गया। इसकी शिकायत पालिका ईओ ललतेश सक्सेना से की गई, जिसके बाद वहां पर मोटर लगाकर पानी निकालने के निर्देश ईओ ने पालिकाकर्मियों को दिए।