फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में शराबी पति बना हैवान: नशे में धुत होकर पत्नी और बेटे पर किया कुल्हाड़ी से हमला, हालत गंभीर

Tue, 26 Sep 2023 10:47 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव अन्नी में सोमवार रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। आरोपी शराब के नशे में धुत था। घटना के बाद फरार हो गया। 
विज्ञापन
घायल का उपचार करते स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में शराब के नशे में एक व्यक्ति हैवान बन बैठा। उसने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी और बेटे पर हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मां-बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव अन्नी में सोमवार रात की है। बताया जाता है कि गांव निवासी एक व्यक्ति शराब पीने का आदी है। रोजाना शराब पीकर घर आता है। पत्नी और बेटे से झगड़ करता है। सोमवार रात भी ऐसा ही हुआ। पत्नी ने उसके शराब पीने का विरोध किया। 

ये भी पढ़ें- बदायूं: जूनियर हाईस्कूल में फंदे से लटका मिला किशोर, बेटे का शव देख फफक पड़े बूढ़े पिता
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे वह बौखला गया। उसने कुल्हाड़ी से पत्नी पर हमला कर दिया। बचाने आए बेटे पर भी कुल्हाड़ी से प्रहार किया, जिससे मां-बेटे घायल हो गए। मोहल्ले वालों की सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस दोनों घायलों को लेकर जिला अस्पताल आई। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें