फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शराबी ने पत्नी व बच्चों पर किया जानलनेवा हमला, गंंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। शराब पीकर युवक ने अपनी पत्नी, बेटा व बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर उनको बचाया और सीएचसी में भर्ती कराया। मां, बेटे का सीएचसी में तो बेटी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। देर शाम को उपचार के बाद मां-बेटे को घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव कमां बंगाली कॉलोनी के रहने वाले दुर्गपाल शराब पीने के आदी हैं। शुक्रवार सुबह वह शराब के नशे में घर आया और पत्नी आशा काे लाठी से पीटने लगा। इसे देख उसका बेटा अजीत आ गया तो उसको भी पीटने लगा। चीख पुकार सुनकर बेटी डॉली (9 वर्ष) आ गई तो उस पर डंडे से वार कर दिया। आसपास के लोगों ने जैसे तैसे बचाया और गंभीर हालत में सीएचसी दातागंज भेज दिया। आशा देवी व अजीत को उपचार के बाद घर भेज दिया गया, लेकिन डॉली की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई ने बताया कि मारपीट का मामला जानकारी में है। पत्नी ने तहरीर नहीं दी है। आपस में मारपीट हुई है। तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें