फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 15 क्विंटल सुपाड़ी लदा मिनी ट्रक पकड़ा, 1.16 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

विज्ञापन
सुपाड़ी से भरा पकड़ा गया ट्रक। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचल दल ने शुक्रवार को अटल चौक में वाहनों की चेकिंग की। मंडी निरीक्षक रंजीत कुमार मौर्य व दिलीप कुमार गुप्ता की टीम ने चेकिंग के दौरान 15 क्विंटल सुपाड़ी लदा एक मिनी ट्रक पकड़ा। प्रपत्र न दिखाने पर उस पर 1.16 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

बिसौली एसडीएम राशि कृष्णा एवं मंडी सचिव हिम्मत सिंह के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। जांच टीम को ट्रक चालक ने सुपाड़ी के संबंध में प्रपत्र नहीं दिखाए। टीम ने मिनी ट्रक को सीज कर नवीन मंडी परिसर में खड़ा करा लिया। बाद में 1.16 लाख जुर्माना वसूलते हुए ट्रक को मुक्त कर दिया। एसडीएम राशि कृष्णा ने कहा है कि अवैध व्यापार करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें