फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरावनगर में बुखार का प्रकोप, 35 लोग बीमार

Fri, 29 Jul 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कुंवरगांव।
विज्ञापन
संक्रामक बुखार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुंवरगांव के स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं मिल रहा इलाज
विज्ञापन

संक्रामक बुखार के प्रकोप से गांव के लोगों में खौफ
सालारपुर ब्लाक के गांव दरावनगर में संक्रामक बुखार का प्रकोप है। गांव में करीब 35-40 लोगों को संक्रामक बुखार अपनी चपेट में ले चुका है। कुंवरगांव स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल होने की वजह से लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा। तमाम बीमार झोलाछाप की शरण में हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को खबर दिए जाने के बाद भी अब तक कोई टीम गांव नहीं पहुंची है।
दरावनगर गांव में एक सप्ताह पहले बुखार का प्रकोप शुरू हुआ था। धीरे-धीरे तक बुखार 30-40 लोगों को चपेट में ले चुका है। लक्ष्मी (30) पत्नी बनवारी लाल, तारावती (25) पत्नी कप्तान सिंह, शकुंतला (35) पत्नी राजवीर, सोमवती (60) पत्नी धारा सिंह, सुषमा (19) पत्नी राकेश, रेखा देवी (20) पत्नी मंगली समेत गांव प्रेम चंद्र (22), अशोक (18), मायाराम (35), मुकेश (30), सत्यवीर (35), भगवान सिंह (26), राकेश (44), तेजपाल (27) बुखार की चपेट में हैं। गांव में कुछ ही घर ऐसे हैं जहां कोई बुखार से पीड़ित न हो। 
विज्ञापन

प्रधानपति दुर्गपाल का कहना है कि कुंवरगांव स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज नहीं मिल रहा है। गांव में संक्रामक रोग फैलने की सूचना स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी दी गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की कोई टीम गांव नहीं पहुंची। बुखार लगातार लोगों को चपेट में ले रहा है। इससे गांव के लोगों में खौफ बना हुआ है। 
 
गंदगी से फैल रहे संक्रामक रोग
कुंवरगांव। दरावनगर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। गलियों में जल भराव के साथ गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। गंदगी से गांव में संक्रामक रोग फैल रहे हैं। गौर करने वाली बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग ने अब तक यह जानने की कोशिश नहीं की कि गांव में फैला बुखार मलेरिया है या अन्य कोई बीमारी। 
 
सीएमओ ने लगाई स्टाफ की फटकार
बदायूं। दरावनगर में संक्रामक बुखार फैलने की खबर शुक्रवार को सीएमओ डॉ. सुनील कुमार को मिली। इसके बाद उन्होंने बिनावर पीएचसी स्टाफ की फटकार लगाई। निर्देश दिए कि गांव में हेल्थ कैंप लगाकर बीमार लोगों की जांच कराएं। सभी को दवाओं का वितरण करें। इसके साथ ही सीएमओ ने जिले के सभी पीएचसी, सीएचसी और उप स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारियों को सतर्कता बरतने को कहा है। निर्देश दिए हैं कि किसी भी गांव में संक्रामक बीमार की सूचना पर तत्काल जांच कराए। स्थिति किसी भी दशा में बिगड़नी नहीं चाहिए।
विज्ञापन

 
दरावनगर में संक्रामक बुखार फैलने के बारे में आज ही पता लगा है। बिनावर पीएचसी को निर्देश दिए गए हैं। शनिवार को गांव में संक्रामक रोग नियंत्रण सेल की टीम के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम जाएगी। वहां हेल्थ कैंप लगाकर मरीजों की जांच कराई जाएगी।-डॉ. सुनील कुमार, सीएमओ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें