फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सवा करोड़ रुपये से बनेंगे नाले

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिला पंचायत की ओर से अपने क्षेत्र में पंचम राज्य वित्त आयोग और 15वें वित्त आयोग से नाला का निर्माण कराएगी। इसको लेकर शासन से धनराशि मंजूरी हुई। ऐसे में जिले में विभिन्न जगहों पर सवा करोड़ रुपये की लागत से नालों को बनाएगी। इससे पानी निकासी व्यवस्था बेहतर होगी। लोगों को जलभराव की समस्या से राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत अधिकारियों के अनुसार प्रस्तावित नालों का निर्माण उझानी, जगत, बिसौली, कादरचौक, सहसवान समेत जिले के कई प्रमुख ब्लॉकों को शामिल किया गया है। जिन स्थानों पर बरसात के दौरान जलभराव की समस्या अधिक रहती है, उन क्षेत्रों को प्राथमिकता सूची में रखा गया है। निर्माण कार्यों की सुचारू शुरुआत के लिए जिला पंचायत की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
टेंडर पूर्ण होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। जिला पंचायत अधिकारियों का कहना है कि नालों के बनने से ग्राम पंचायतों और कस्बों में जलनिकासी व्यवस्था बेहतर होगी और आने वाले बरसात के मौसम में लोगों को काफी राहत मिलेगी। अधिकारियों के अनुसार ब्लॉक जगत के गांव मरमई में कलेक्टर सिंह यादव के घर से नहर तक, देवी मंदिर से तालाब तक, खेड़ा बुजुर्ग में मंदिर से नदी तक, गभियाई नगला में दुर्जन सिंह के घर से नाला तक, वजीरगंज में कतगांव आंबेडकर पार्क से तालाब तक, अंबियापुर के बरैामई में पंचायत घर से स्कूल के पास तालाब तक बनेगी।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय से ग्राम समाज इंटर कॉलेज के पास तक, सहसवान में गंगापुर में रमेश के मकान से सामुदायिक शौचालय तक, इस्लामनगर में नगला बारहा में रविंद्र कुमार से नाले तक, समरेर में लहडेरी में हरिपाल सिंह के घर से दौरी नाले तक, उझानी के गांव बरामय खेड़ा में प्रजापति समाज से पुलिया तक, भरकुईया में ओमकार के खेत से नाला तक, अल्लीपुर मडईया में कल्लू मौर्य से घर से तालाब तक, कुलुआ देहर में खेम करन के घर से तालाब तक, रौली में सचिवालय से तालाब तक समेत अन्य काम होने है। जिला पंचायत अपर मुख्य अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि तीन माह के अंदर यह काम पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें