फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डीपीएस के अंशुमन ने 99.4 प्रतिशत अंक किए हासिल

विज्ञापन
ब्लूमिंगडेल स्कूल के दर्श प्रकाश गुप्ता ने जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। उनके माता पिता मिठा - फोटो : Archive
विज्ञापन
बदायूं। सीबीएसई ने बुधवार देर शाम 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया, जिसमें जिले के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर अपना परचम लहराया। डीपीएस के छात्र अंशुमन हरि गुप्ता ने 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

जिले में डीपीएस, ब्लूमिंगडेल, मदर एथीना, एचपी इंटरनेशनल, टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल और एपीएस इंटरनेशनल सहित कुल 26 सीबीएसई से संबद्ध विद्यालय हैं। जहां ब्लूमिंगडेल स्कूल के दर्श प्रकाश गुप्ता ने 99.2 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, तीसरे स्थान पर टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल के अग्रिम दीक्षित ने 98.6 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा डीपीएस के विनायक वर्मा ने 98 प्रतिशत अंक के साथ ही चौथा स्थान हासिल किया। ब्लूमिंगडेल के एकांश गुप्ता व शुभम रस्तोगी और टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल के संभव भारद्वाज ने 97.8-97.8 प्रतिशत अंक के साथ ही संयुक्त रूप से पांचवां स्थान प्राप्त किया। शाम को रिजल्ट की घोषणा अचानक होने के कारण स्कूल संचालकों और छात्र-छात्राओं में हलचल मच गई।
विज्ञापन

जैसे ही परिणाम जारी होने की सूचना मिली, स्कूल प्रबंधन तत्काल सक्रिय हो गया और छात्रों ने भी अपने-अपने परिणाम की जानकारी जुटानी शुरू कर दी। कई छात्र-छात्राएं सीधे स्कूल पहुंचे, जबकि कुछ ने ऑनलाइन माध्यम से अपना रिजल्ट चेक किया। स्कूलों में देर शाम तक विद्यार्थियों और अभिभावकों का आना-जाना लगा रहा। अच्छे परिणाम आने पर छात्रों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। शिक्षकों ने छात्रों की मेहनत और अनुशासन को इस सफलता का श्रेय दिया। उनका कहना है कि नियमित पढ़ाई, समय प्रबंधन और सही मार्गदर्शन से ही इस तरह के परिणाम संभव हो पाते हैं।

ब्लूमिंगडेल स्कूल के दर्श प्रकाश गुप्ता ने जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। उनके माता पिता मिठा- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें