मदर एथीना स्कूल की लावन्या को मिठाई खिलाती चायनिका सारस्वत। स्रोत स्कूल
- फोटो : Archive
बदायूं। मदर एथीना स्कूल की मेधावी छात्रा लावन्या ने कड़ी मेहनत के बल पर परीक्षा में विद्यालय में 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में संस्थान का नाम रोशन किया है। लावन्या की इस शानदार सफलता पर विद्यालय परिवार में उत्सव का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके माता-पिता को गौरवान्वित किया है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा स्रोत भी बनी हैं।
विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने कहा कि यह हमारे लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का क्षण है। लावन्या की सफलता उसकी अटूट एकाग्रता, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है। मदर एथीना स्कूल हमेशा से अपने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए प्रतिबद्ध रहा है। लावन्या ने आज यह सिद्ध कर दिया कि यदि संकल्प दृढ़ हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। संवाद
एचपी इंटरनेशनल स्कूल के हर्षित ने हासिल किए 93.20 अंक
बदायूं। सीबीएसई 10वीं में एचपी इंटरनेशनल स्कूल के हर्षित शंखधार ने 93.20 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। काव्या वैश्य 93 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और मो. फराज 92.40 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। स्कूल के चेयरमैन हरप्रसाद ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। प्रबंध निदेशक शिवम पटेल और निदेशिका डॉ. सेजल पटेल ने इस उपलब्धि के लिए छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। प्रधानाचार्य संदीप पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि इसका सारा श्रेय छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को जाता है। संवाद