फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसफपुर ब्लाक के दर्जनों गांवों में पाटे जा रहे तालाब

Thu, 09 Jun 2016 11:05 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार घटते जलस्तर को देखते हुए तालाबों  को सुरक्षित करने को भले ही सरकार सख्ती कर रही हो, लेकिन दबंग अभी भी तालाबों पर कब्जा कर रहे हैं। क्षेत्र के दर्जनों ग्रामों में तालाबों को पाटकर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ढोरनपुर में मिलीभगत से इन दिनों तालाब पाटा जा रहा है।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट या शासन के आदेश दबंगों के आगे कोई मायने नहीं रखते। नेताओं के संरक्षण में क्षेत्र के गांव सहावर, निजामुद्दीनपुर शाह, ढोरनपुर, नवाबपुरा और लक्ष्मीपुर आदि दर्जनों ग्रामों में तालाबों को पाटकर दबंग कब्जा कर रहे हैैं। अब तो पक्का निर्माण भी करा दिया गया है।
मनमानी की हद तो ब्लाक क्षेत्र के ग्राम ढोरनपुर में देखने का मिलती है जहां मिलीभगत से गांव के ही एक दबंग द्वारा तालाब पाटा जा रहा है। ढोरनपुर निवासी राकेश ने बीडीओ से शिकायत कर पटान रोकने की मांग की है। राकेश का कहना है कि एक व्यक्ति इस तालाब का काफी हिस्सा पाट कर निर्माण कर चुका है। प्रधान से की गयी शिकायत पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे ग्रामीणों में रोष है। इधर, शिकायत मिलने के बाद पंचायत विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है पंचायत विभाग के एडीओ ऋषिकांत शर्मा ने कहा कि जांच में शिकायत सही पाए जाने पर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें