फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बदायूं में मौसम का डबल अटैक, शीतलहर के बीच बारिश ने बढ़ाई सर्दी, कांपे लोग

Thu, 16 Jan 2025 12:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में कोहरा और शीतलहर के प्रकोप के बीच बादल गरज उठे। रातभर रिमझिम बारिश हुई। बृहस्पतिवार सुबह तक यह सिलसिला जारी रहा। 
विज्ञापन
बदायूं में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में मौसम ने बुधवार शाम फिर करवट बदली। कोहरा और शीतलहर के प्रकोप के बीच बादल गरज उठे। रिमझिम बारिश शुरू हो गई। रात भर रुक-रुककर बारिश होती रही, जिससे ठंड और बढ़ गई। लोग ठंड से कांपते नजर आए और जगह-जगह अलावों के सहारे राहत पाते दिखे। बृहस्पतिवार सुबह तक हल्की बूंदाबांदी जारी रही। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने 15 जनवरी से दो दिन तक पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई थी। शाम को बादलों की तेज गड़गड़ाहट के बीच बादल बरस उठे। पहले रिमझिम बारिश हुई, उसके बाद रुक-रुककर बारिश होती रही। किसानों का कहना है कि हल्की बारिश फसलों के लिए फायदेमंद है। इससे सिंचाई की भी आवश्यकता नहीं होगी। तेज बारिश हुई तो फसलों को नुकसान हो सकता है।

गौरतलब है कि 14 जनवरी को पूरी रात घना कोहरा छाया रहा। बुधवार को दिन की शुरुआत भी कोहरे के साथ हुई। पूरी रात सड़कों पर वाहन रेंग-रेंगकर चलते नजर आए। दोपहर को कोहरा तो छंट गया, लेकिन बादल छाये रहे। ठंड से लोग ठिठुरते रहे। दोपहर करीब दो बजे हल्की धूप निकली, लेकिन यह ठंड से राहत नहीं दे पाई। शाम ढलने के बाद बारिश होने से ठंड के तेवर और तल्ख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें