गुलफाम के परिवार को आवास की चाबी सोंपते पूर्व विधायक आबिद रजा।स्रोत-नगर पालिका
बदायूं। मरहूम गुलफाम अहमद का परिवार आर्थिक तंगी के चलते किराये के मकान में ही गुजर बसर कर रहा था। गुलफाम के ही कंधों पर घर की रोजी-रोटी की जिम्मेदारी थी। बुधवार को पूर्व मंत्री आबिद रजा एवं पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने मृतक गुलफाम की मां और परिवार को आसरा आवास में एक आवास की चाबी सौंपकर सांत्वना दी।
पुलिस और ससुराल पक्ष से तंग आकर नई सराय निवासी गुलफाम ने एसएसपी कार्यालय परिसर में आत्मदाह की कोशिश की थी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। गुलफाम का परिवार किराये के मकान में रहता है, जिसके चलते पूर्व मंत्री आबिद रजा ने डीएम से परिवार को सरकारी आवास देने की मांग की थी।
डीएम की सहमति पर पूर्व मंत्री आबिद रजा एवं पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने मृतक गुलफाम के परिवार को आसरा आवास की चाबी सौंंपी है। वहीं, गुलफाम के बुजुर्ग माता पिता ने पूर्व मंत्री एवं पालिकाध्यक्ष का आभार जताकर दुआएं दीं।