फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दातागंज में कुत्ते का आतंक, 17 लोगों को काटकर किया घायल, एक गंभीर

Tue, 02 Jun 2026 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। कस्बे में सोमवार को एक कुत्ते ने काटना शुरू किया तो एक-एककर 17 लोगों को अपना निशाना बनाता चला गया। इससे कई जगह भगदड़ जैसे हालात बन गए। कुत्ते के काटने में सात लोग कस्बे के हैं तो 10 लोग वे हैं जो कस्बे में खरीदारी को या अन्य किसी काम से आए थे। सभी घायलों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए गए। कस्बा के निवासी लियाकत को कुत्ते ने बुरी तरह से काटा है। इनकी हालत गंभीर बताई जाती है।
विज्ञापन


कस्बे में दोपहर बाद कुत्ता बाजार में घुस आया। उसने कस्बा के लियाकत, उवैश, पवन, नन्हे, फैज, वसीरखां, और सोनू को जख्मी कर दिया। इसके अलावा बेहटा के अक्षय, करीम गंज के वेदप्रकाश, पापड़ की इमरान बेगम, पलिया के फीरोज, घाटमपुर के रिंकू, गनगोला के नवीन, मझारा के अफजल, भटौली के अनमोल, किसरुआ के नरेश और गनगोला के मोहित को काटकर घायल कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जब एक-एककर कुत्ता काटने से घायलों की भीड़ बढ़ने लगी तो पता चला सबको एक ही कुत्ते ने काटा है। घायलों में एक महिला को छोड़ सभी पुरुष हैं।

सीएचसी पर लगी रही इलाज को लाइन

कस्बा में पागल कुत्ते के काटने के बाद सीएचसी पर ऐसे घायलों की भीड़ लगने लगी। चिकित्सा अधीक्षक रितेश भसीन ने सभी घायलों के घाव साफ कराने और मरहम पट्टी करवाने के अलावा एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगवाए। उन्होंने बताया कि यह गंभीर मामला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें