फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 10 लाख रुपये ने देने पर डाॅक्टर की फोटो एडिट कर की वायरल

Sun, 24 Nov 2024 04:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बेटी को ब्लैकमेल कर चार लाख रुपये की ठगी के आरोप में पिता ने पांच लोगों को नामजद करते हुए दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन



पीड़ित पिता ने बताया कि बेटी पेशे से डॉक्टर है। वह दिल्ली के एक अस्पताल में है। बेटी को पिछले कई दिनों से कस्बा सैदपुर के रहने वाले अनवर खां व उसका भाई अमजद, अबरार खां निवासी वार्ड नंबर आठ ख्वाजा चौक, रिजवान कुरैशी व उसका भाई अनवर कुरैशी निवासी वार्ड नंबर दो सैदपुर व दो अन्य व्यक्ति ब्लैकमेल कर रुपये ठग रहे हैं।
अनवर खां बेटी से करीब 2.50 लाख व रिजवान कुरैशी 1.28 लाख रुपये ले चुका है। इन लोगों ने बेटी का एक फर्जी निकाहनामा तैयार कर लिया है, जिस पर बेटी के फर्जी हस्ताक्षर हैं। बेटी के एडिट करके कुछ फोटो तैयार कर लिए हैं, जिसे वायरल करने की धमकी देकर आरोपी बेटी से रुपये ठगते हैं।
विज्ञापन


परेशान होकर बेटी ने पिता को पूरी बात बताई। पिता ने इस बीच बेटी की शादी तय की। आरोप है कि 12 नवंबर को बेटी बरेली से बगरैन होते हुए घर आ रही थी कि सैदपुर रोड सहावर मोड़ पर शाम करीब पांच बजे आरोपियों ने उसे घेर लिया। इस बीच 10 लाख रुपये देने की मांग की गई। रुपये न देने पर आरोपियों ने 13 नवंबर को फर्जी निकाहनामा एवं एडिट फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इसके बाद बेटी का रिश्ता भी टूट गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें