मृतक अर्पित चौहान का फाइल फोटो। स्त्रोत परिवार द्वारा
बिल्सी। गांव वनबेहटा में एक आठ वर्षीय मासूम की डेंगू से मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वनबेहटा निवासी आठ वर्षीय अर्पित चौहान पुत्र श्यामवीर सिंह गांव के एक निजी स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ता था। तीन दिन पहले उसे तेज बुखार आया। परिवार के लोगों ने पहले उसे बिल्सी नगर के एक निजी चिकित्सक यहां दिखाया। जहां उसकी हालत को गंभीर बताने के बाद परिवार के लोग उसे इलाज के लिए बिसौली के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां उसकी हालत में कोई सुधार न होने पर उसे बरेली ले जाया गया। जहां अर्पित ने दम तोड़ दिया। बताते हैं कि उसकी रिपोर्ट में डेंगू बुखार की पुष्टि हुई थी।