फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी आवास में मृत मिले सीएचसी सैदपुर के चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज (बदायूं)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर पर तैनात चिकित्सक डॉ. विभोर बंसल अपने सरकारी आवास में मंगलवार सुबह मृत पाए गए। उनका शव बेड पर मिला देख अस्पताल कर्मचारी सन्न रह गए। उन्होंने फौरन इसकी सूचना डॉ. विभोर के परिजन को दी।
विज्ञापन

करीब 30 वर्षीय डॉ. विभोर बंसल मूलरूप से बरेली के रहने वाले थे। पिछले कई सालों से उनकी पोस्टिंग सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रही थी। वहां के एमओआईसी डॉ. फिरासत हुसैन ने बताया कि डॉ. विभोर काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। वह रीढ़ की हड्डी के दर्द से परेशान थे। उन्होंने दो माह का अवकाश भी लिया था। छुट्टी खत्म होने पर नौ अप्रैल को घर से लौटे थे। मंगलवार सुबह छह बजे एक मरीज स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। उस मरीज को देखने के लिए वार्ड आया डॉ. विभोर को बुलाने के लिए उनके सरकारी आवास गई। उसने देखा तो डॉ. विभोर के मुंह से झाग निकल रहे थे। उसने फौरन इसकी जानकारी अन्य कर्मचारियों और डॉक्टर को दी। डॉ. फिरासत ने बताया कि डॉ. विभोर के माता-पिता की मौत हो चुकी है। उनके बड़े भाई गौरव बंसल नोएडा में रहते हैं। उन्हें फोन से सूचना दे दी गई है। उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया है।
डॉ. विभोर कई दिन से बीमार थे। उनकी रीढ़ की हड्डी में दर्द होता था। वह स्वास्थ्य केंद्र के सरकारी आवास में अकेले रहते थे। सोमवार रात किसी समय उनकी मौत हो गई। उनके भाई नोएडा से आ रहे हैं। - डॉ. फिरासत हुसैन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें