फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पुलिस अलर्ट मोड पर... थानों को मिलीं 12 नई चीता मोबाइल बाइक; त्योहारों को लेकर कड़ी सुरक्षा

Tue, 14 Oct 2025 05:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं जिले में त्योहारों पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। संवेदनशील स्थलों पर पुलिसकर्मियों की अतिरिक्त तैनाती के साथ सभी थानों को 12 नई चीता मोबाइल बाइक उपलब्ध कराई गई हैं। 
विज्ञापन
एसएसपी डॉ. बृजेश सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में धनतेरस, दिवाली और भाई दूज जैसे प्रमुख त्योहारों को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थलों पर पुलिसकर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरों से निगहबानी भी तेज कर दी गई है। 

विज्ञापन


त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए जिले के सभी थानों को 12 नई चीता मोबाइल बाइक उपलब्ध कराई गई हैं। इन बाइकों की मदद से पुलिसकर्मी तंग गलियों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में तेजी से पहुंच सकेंगे। 

चेकिंग के नाम पर न करें परेशान- एसएसपी
एसएसपी डॉ. बृजेश सिंह ने त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए समस्त थाना प्रभारियों, यातायात प्रभारी और बीट पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने साफ निर्देश दिया है कि वाहन चेकिंग के नाम पर किसी को भी बेवजह परेशान न किया जाए। पुलिस का उद्देश्य केवल सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को बनाए रखना है, न कि आम जनता को असुविधा पहुंचाना।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एक्टिव मोड पर रहेंगी पीआरवी
एसएसपी ने बताया कि त्योहारों के दौरान किसी को भी किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए जिले भर में पुलिसकर्मी पूरी तत्परता से तैनात रहेंगे। शहर से लेकर गांवों तक सुरक्षा इंतजाम पुख्ता किए गए हैं। पीआरवी टीमें एक्टिव मोड पर रहेंगी। साथ ही बाजारों में भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस विशेष निगरानी रखेगी। उन्होंने बताया कि 12 चीता मोबाइल व दो नए चारपहिया वाहन भी पुलिस बल को उपलब्ध कराए गए हैं, जो प्रमुख स्थानों पर गश्त और त्वरित कार्रवाई के लिए लगाए जाएंगे।

सुरक्षित माहौल में करें खरीदारी
एसएसपी ने नागरिकों से अपील की है कि वे त्योहार के अवसर पर निर्भय होकर बाजारों में खरीदारी करें। पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या शिकायत की सूचना तुरंत पुलिस हेल्पलाइन या नजदीकी थाने को दी जा सकती है। पुलिस ने जनसहयोग का भी आह्वान किया है ताकि शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में दीपावली, धनतेरस और भाई दूज जैसे पर्वों को मनाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें