वजीरगंज में महिलाओं को जागरूक करतीं अपर जिला जज शिव कुमारी। स्रोत-प्रशासन
बदायूं। जिला विधिक प्राधिकरण द्वारा बुधवार को महिलाओं के हितार्थ विधिक जागरूकता कार्य विधान से समाधान के अन्तर्गत विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन वजीरगंज में हुआ।
कशिश सक्सेना ने महिलाओं को उनके विधिक अधिकारों से संबंधित एवं तीन कानूनों के बारे में एवं धारा 12 के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि महिलाओं को घरेलू हिंसा से संबंधित एवं किसी भी जाति की महिला एवं बच्चों आदि, जो पात्रता की श्रेणी में आते हैं, को निःशुल्क अधिवक्ता भी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिए जाते हैं। नायब तहसीलदार बिसौली सुरजन यादव ने विभिन्न प्रकार की योजनाओं व विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेशन, मुख्यमन्त्री विवाह योजना की जानकारी दी।